भागलपुर, जनवरी 16 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। राजकीय बालिका इंटर स्कूल में गुरुवार को जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया। मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने किया। सहायक निदेशक (नियोजन) तौसीफ क्याम ने बताया कि मेला में 26 निजी क्षेत्र के नियोजकों ने प्राप्त कुल 1,489 बायोडाटा में 587 युवाओं का चयन किया। मेला में 13 सरकारी स्टॉल भी लगाए गए थे। जहां 863 युवाओं का मार्गदर्शन भी किया गया। मेला की शुरुआत के समय जिलाधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का उद्देश्य है कि हमारे युवा अपने कौशल को मजबूत करें। ताकि वे कहीं नियोजित हो सकें या अपना रोजगार कर सकें। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत महिलाओं को 10-10 हजार रुपये स्वरोजगार स्थापित करने के लिए दिया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.