पूर्णिया, फरवरी 21 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत जिला नियोजनालय पूर्णिया के द्वारा जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन शुक्रवार को राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया के परिसर में आयोजित किया गया। मेले का मुख्य उद्देश्य अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाना है। नियोजन मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि नियोजन मेला के माध्यम से जिला के युवकों एवं युवतियों के लिए विभिन्न रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं। साथ ही बिहार सरकार के अंतर्गत संचालित सात निश्चय 3 के निश्चयों के बारे में विस्तारपूर्वक जिलाधिकारी द्वारा बताया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा जिले में उद्यमित...