जौनपुर, फरवरी 13 -- जौनपुर, संवाददाता। सेल्स प्रमोशन कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर नियोक्ताओं पर विभिन्न अनुचित श्रम प्रथाओं का आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकारी हस्तक्षेप के अभाव में उन्हें अवैध स्थानांतरण, काम रोकने तथा नौकरी से बर्खास्तगी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि कई कंपनियां फर्जी आरोप लगाकर वेतन और यात्रा भत्ता देने से इनकार कर रही हैं। उनका कहना है कि नियोक्ता बिक्री संवर्धन कर्मचारी अधिनियम सहित अन्य श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रहे हैं और कर्मचारियों को नियमित रूप से धमकाया और अपमानित किया जाता है। विरोध करने पर यूनियन नेताओं और श्रमिकों के खिलाफ झूठी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.