गढ़वा, दिसम्बर 31 -- कांडी। प्रखंड के शिवपुर पंचायत अंतर्गत चेचरिया गांव निवासी सह सेवा निवृत्त प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राम नरेश राम के पुत्र वेद प्रकाश के सीजीएल परीक्षा उतीर्ण होने के बाद कनीय सचिवालय सहायक पद पर सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र मिला। वेद प्रकाश ने बताया कि उनकी इस सफलता के पीछे अपने माता पिता व गुरुजनों का श्रेय है। उसे पहले वह कोलकाता में 2018 से एमएनसी पद पर कार्यरत था। अपने पुत्र की इस सफलता पर पिता राम नरेश राम ने कहा कि वेद प्रकाश शुरू से मेधावी रहा है। उसके इस सफलता पर घर व गांव में खुशी का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...