पलामू, सितम्बर 8 -- मेदिनीनगर। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा की बैठक में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन की समीक्षा की गई। अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की। बैठक में नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक हटाने की मांग की गई। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री ने घोषणा की थी कि कर्मचारियों की नियुक्ति परीक्षा के लिखित परीक्षा के आधार पर होगी। लेकिन दूसरे दिन नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी जाती है। पलामू में बेरोजगारों की एक लंबी कतार अन्य राज्य में दूसरे राज्य में बेरोजगारों का शोषण होता है। बैठक में उपेंद्र तिवारी, सन्नी कुमार, मिथिलेश कुमार आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...