पूर्णिया, अगस्त 19 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रोफेसर के. के. सिंह ने विजय कुमार सिंह को जिला किसान मोर्चा का उपाध्यक्ष और कुंदन कुणाल को जिला युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर संतोष और प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह दोनों अनुभवी और धारदार कार्यकर्ता संगठन को नई शक्ति देंगे। ऐसे कार्यकर्ताओं का चयन कर भाजपा जिलाध्यक्ष, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने अपनी सूझबूझ का परिचय दिया है। उन्होंने विजय कुमार सिंह और कुंदन कुणाल को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि दोनों संगठन के लिए संबल सिद्ध होंगे। शुभकामना देने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, महामंत्री गौरव सिंह, राजेश सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य संजय चौधरी, नरेन्द्र चौहान, अशोक सिंह, धनंजय दुबे, किशोर जायसवाल, रामान...