फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 18 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद जनपद में 146 महिलाएं और बेटियों को आंगनबाड़ी कार्यकत्र्री बनने का अवसर प्राप्त हो गया। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जब जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में नव चयनितों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए तो उनके चेहरे चमक उठे। चयनित कार्यक्त्रिरयों में 6 बेवा और इतनी ही दिव्यांग महिलाएं हैं। कार्यक्त्रिरयों के चयन होने के बाद अब सूने पड़े केंद्रों में कुपोषण के खिलाफ जंग में भी मदद मिलेगी। कार्यक्त्रिरयों के चयन क ो लेकर लंबे समय से प्रक्रिया चल रही थी। करीब 4900 आवेदन कार्यक्त्रिरयों के लिए किए गए थे। आवेदन वर्ष 2024 के मार्च में मागे गये थे। विभागीय स्तर से महिलाओं के कागजातों का सत्यापन भी गहनता सेकराया गया।पहले अप्रैल माह में नियुक्ति पत्र वितरण को लेकर प्रशासन की ओ...