भागलपुर, जनवरी 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टाउन हॉल में आयोजित भूमि सुधार जनकल्याण संवाद में डिप्टी सीएम से मिलने के लिए भूमि संबंधित मामलों के अलावा भी कई लोग पहुंचे थे। इस दौरान दर्जनों होमगार्ड अभ्यर्थी भी अपनी मांगों को लेकर डिप्टी सीएम से मिलने को लेकर हंगामा करने लगे। यह देख टाउन हॉल भवन के गेट पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने तुरंत इसकी सूचना एसएसपी को दी। एसएसपी ने तुरंत मौके पर पहुंच अभ्यर्थियों से बात की और कानून के दायरे में रहकर अपनी मांगों को रखने की हिदायत दी। इसके बाद एसएसपी ने अभ्यर्थियों को उचित प्रक्रिया के तहत आवेदन लेकर उनके कार्यालय में आकर मिलने और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया। एसएसपी हृदय कांत से आश्वासन मिलने के बाद अभ्यर्थी शांत हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...