भागलपुर, नवम्बर 25 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति अप्रैल 2025 में हुई, लेकिन नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद लगातार अभ्यर्थियों ने गड़बड़ी की शिकायतें अलग-अलग फोरम में की। अभ्यर्थी डॉ. कृष्ण बिहारी गर्ग की शिकायत पर निगरानी ने संज्ञान लिया है। निगरानी विभाग की ओएसडी डेजी इरानी ने मामले में शिक्षा विभाग के मुख्य निगरानी पदाधिकारी को जांच के लिए लिखा है। गर्ग ने अपनी शिकायत निगरानी में करते हुए विवि पर गलत पक्ष रखने का भी आरोप लगाया। राजभवन को विवि की तरफ से जवाब भेजा गया था। गर्ग ने कहा कि उनके पास सारे साक्ष्य मौजूद हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.