रांची, मई 29 -- रांची, संवाददाता। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) रांची शाखा के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के नवनियुक्त रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज हिमांशु शेखर से गुरुवार को मुलाकात की। अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया ने अनुपालन सुविधा, कॉरपोरेट प्रशासन और नियामक जागरुकता पर चर्चा की। व्यापार में आसानी और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए संयुक्त प्रयासों का सुझाव दिया। मौके पर उपाध्यक्ष अनीश जैन, सचिव भुवनेश व कार्यकारिणी सदस्य हरेंद्र भर्ती आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...