कानपुर, जनवरी 1 -- कानपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गुरुवार से सड़क हादसे कम करने की कड़ी में सड़क सुरक्षा माह शुरू हुआ। आरटीओ के सारथी भवन में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी, डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार और आरटीओ राकेंद्र सिंह ने कहा कि ट्रैफिक नियमों के पालन से वाहन सवार खुद के साथ दूसरों को भी सुरक्षित करता है। ट्रैफिक नियमों के पालन की इस मौके पर शपथ भी दिलाई गई। आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने प्रवर्तन टीम से कहा कि वे लोग चेकिंग के साथ ही वाहन सवारों को नियमों के प्रति जागरूक भी करें। यहां एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार, कहकशां खातून, मानवेंद्र सिंह, रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक मौजूद रहे। इस मौके पर एक जागरूकता वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.