नोएडा, फरवरी 7 -- जिले में परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने 18 माह में कार्रवाई की, वाहनों पर जुर्माना भी लगाया गया नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में नियमों का उल्लंघन करते दो हजार से अधिक वाहन जब्त किए गए। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने जांच अभियान चलाकर 18 महीने में यह कार्रवाई की। यह जानकारी शनिवार को परिवहन विभाग ने जारी किया। जानकारी के मुताबिक सीज किए गए वाहनों में बसें, मिनी बसें, टैक्सी समेत अन्य गाड़ियां शामिल हैं। इनमें बिना फिटनेस, बिना परमिट, बगैर रोड टैक्स जमा किए दौड़ते वाहनों समेत अन्य नियमों का उल्लंघन शामिल है। विभाग के अनुसार एक अप्रैल 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक 1076 वाहनों को जब्त किया गया। इसमें 331 बस और 745 अन्य वाहन शामिल थे। वहीं, एक अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक 1181 वाहनों को सीज किया गया। इसमें 419 बस और 762 अन...