नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। इंडिगो से जुड़े मामले को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाली एयरलाइन कंपनी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के जरिए ऐसा उदाहरण पेश करेंगे, जो बाकी सभी कंपनियों के लिए उदाहरण होगी। सोमवार को राज्यसभा में मंत्री कहा कि सरकार यात्रियों, पायलटों और क्रू की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगी। यह बात सभी विमानन कंपनियों को साफ तौर पर बता दी गई है। मंत्री ने बताया कि उड़ानें रद्द होने के कारण एयरलाइन के भीतर की आंतरिक समस्याएं थीं। इंडिगो को अपने क्रू मैनेजमेंट और रोस्टर को सही तरीके से संभालना चाहिए था, लेकिन इंडिगो के अंदर आंतरिक समस्याओं के कारण बड़ी परेशानियां पैदा हुईं। केंद्र सरकार इस स्थिति को गंभीरता से ले रही है और जिन भी यात्रियों को दिक्कत ...