नोएडा, दिसम्बर 17 -- नोएडा। यातायात पुलिस ने नियम तोड़ने पर बुधवार को 7726 वाहनों के चालान किए। इनमें मैनुअल तरीके से 4290 और आईएसटीएमएस कैमरों द्वारा 4290 वाहनों के चालान किए। इनके अलावा कागजात नहीं होने पर 25 वाहनों को सीज किया गया। डीसीपी यातायात डॉ प्रवीन रंजन ने बताया कि हेलमेट नहीं पहनने पर 2889 वाहनों के चालान किए गए। हेलमेट के अलावा तीन सवारी बैठाने पर 203 और बिना सीट बेल्ट बांधे चलने पर 170 वाहनों के चालान किए गए। डीसीपी ने बताया कि पुलिस द्वारा घने कोहरे में सड़क हादसों से बचाव के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं। बुधवार को भी एक्सप्रेसवे पर टोल के पास से वाहनों को समूह बनाकर निकाला गया। इससे हादसे की आशंका कम हो जाती है। उन्होंने बताया कि पंचशील इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स को सड़क-सुरक्षा, जीवन-रक्षा के विषय एवं संकेतों के प्रति जा...