नोएडा, दिसम्बर 13 -- नोएडा। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने शनिवार को जांच अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर दौड़ रहीं 30 गाड़ियों को जब्त किया। इसके अलावा लगभग 100 वाहनों के चालान किए गए। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडे ने कहा कि इनमें क्षमता से अधिक सामान ढोने, बिना रोड टैक्स और बगैर फिटनेस जांच दौड़ते पकड़े गए वाहन शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...