रांची, मार्च 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम क्षेत्र में अप्रैल से सूखे-गीले कूड़े को अलग-अलग देने के लिए शनिवार को अधिकारियों ने कई इलाकों का दौरा किया। निगम के अपर प्रशासक संजय कुमार ने टीम के साथ दौरा कर लोगों से दोनों कचरे को अलग करके देने की अपील की। उन्होंने कहा कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर घरों से कचरा उठाव नहीं किया जाएगा और संबंधित व्यक्ति पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। अपर प्रशासक के साथ टीम चुटिया क्षेत्र में अपार्टमेंट में गई और उसमें रहने वालों को जरूरी जानकारियां दीं। इसके बाद उन्होंने आसपास के अन्य आवासीय भवन के लोगों को सूखा व गीला कूड़ा अलग कर निगम के वाहन में देने की अपील की। वहीं, अन्य अधिकारी पुंदाग में कई अपार्टमेंट, नगर प्रबंधक ने बरियातू, कोकर क्षेत्र में बाजार एवं सब्जी मार्केट का भ्रमण कर विक्रेताओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.