नई दिल्ली, फरवरी 14 -- भारतीय रिजर्व बैंक लगातार बैंकिंग सिस्टम को मजबूत करने के लिए कई सख्त कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में रिजर्व बैंक ने नियमों के उल्लंघन के लिए नैनीताल बैंक और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक पर कुल 68.1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने एक बयान में कहा कि कर्ज पर ब्याज दर और बैंकों में ग्राहक सेवा पर कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए नैनीताल बैंक लिमिटेड पर 61.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा, आरबीआई द्वारा जारी कुछ नियमों का पालन न करने के लिए उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक पर 6.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।श्रीराम फाइनेंस पर भी कार्रवाई इसी तरह, आरबीआई ने गैर-बैंकिंग इकाई श्रीराम फाइनेंस पर भी 5.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। श्रीराम फाइनेंस पर केवाईसी से जुड़ी जरूरी प्रक्रिया और क्रेडिट जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.