लखनऊ, मार्च 24 -- - नियमत: एससी भूमि देने से पहले ली जाती है अनुमति - रिपोर्ट में कहा गया नियमों के विपरीत अनुमति दी गई लखनऊ- विशेष संवाददाता डिफेंस कॉरिडोर के लिए लखनऊ के भटगांव में जमीन अधिग्रण के दौरान नियमों को ताक पर रखने के सारे रिकार्ड तोड़ दिए गए। राजस्व संहिता में दी गई व्यवस्था के तहत अनुसूचित जाति के व्यक्ति की जमीन किसी दूसरी जाति के नाम पर करने से पहले अनुमति लेनी होती है। इसके लिए वाजिब कारण बताना होता, लेकिन यहां तो इसकी भी अनदेखी कर दी गई। राजस्व परिषद के तत्कालीन अध्यक्ष डा. रजनीश दुबे द्वारा दी गई रिपोर्ट में इसे शासकीय धन का दुरुपयोग और षडयंत्र माना गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जमीन अधिग्रहण और मुआवाज देने के लिए सभी बिंदुओं का समग्रता से अध्ययन किया गया। सभी बिंदुओं का परीक्षण करने के बाद समिति का निष्कर्ष है कि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.