अररिया, दिसम्बर 26 -- रानीगंज, एक सवाददाता रानीगंज के कालाबलुवा पंचायत के वार्ड 12 के कलजा टोला डहरिया में हो रहे पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में नियमों की अनदेखी कर बिना नया ईट सोलिंग किये ही सड़क की ढलाई की जा रही है। सड़क की ढलाई कार्य में जमकर लोकल बालू का प्रयोग किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीण प्रमोद यादव, रूपेश यादव, सोनू कुमार, प्रिंस कुमार आदि ने बताया कि करीब पांच साल पहले इस जगह पर सड़क बनी थी। अब नया सड़क बनाया जा रहा है। नए सड़क में बिना ईंट सोलिंग किये ही ढलाई की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि ढलाई कार्य में धड़ल्ले से लोकल बालू का प्रयोग किया जा रहा है। घटिया किस्म के सीमेंट भी दिया जा रहा है। ढलाई कार्य को काफी तेजी से किया जा रहा है। यही नहीं कार्य स्थल पर योजना से संबंधित प्राक्कलन राशि का कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है। बिना योजना...