भदोही, जनवरी 1 -- भदोही, संवाददाता। जिला पंचायत कार्यालय सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी एवं एआरटीओ राम सिंह ने संयुक्त रूप से किया। जागरूकता वाहन को जिला पंचायत कार्यालय से झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नियमों के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया गया। इस दौरान जिपं अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि यातायात नियमों से ही सड़क दुर्घटना में कमी आना जरूरी है। विद्यार्थियों की सक्रियता से ही राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का सफल होना संभव है। जन-जन को नियमों के प्रति प्रेरित होना होगा। हम वाहनों को उतना ही तेज चलाएं जितने पर नियंत्रण बना रहे। बिना हेलमेट बाइक चलाना कितना घातक है, यह हादसा होना पता चलता है। एआरटीओ रामसिंह ने कहा कि रात्रि में वाहन चलाते हैं तो डिपर का प्रयोग जरूर करें।...