भदोही, जनवरी 8 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को रोड सेफ्टी क्लब की ओर से कार्यक्रम किया गया। यातायात नियमों के बारे में जानकारियां दी गईं। प्राचार्य डा. रीना सिंह ने छात्राओं को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाया गया। रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक डा. शीतला प्रसाद सिंह ने छात्राओं, अभिभावकों, कर्मचारियों और प्राध्यापकों को सड़क सुरक्षा के नियम का पालन करने का आह्वान किया। सड़क पर चलते समय अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ यात्रा करनी चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण, अभिभावक आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.