शामली, जनवरी 12 -- कॉमन सर्विसेज सेंटर (सीएससी) केंद्रों पर नियमों की अनदेखी और लापरवाही के मामलों में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार तक सीएससी जिला प्रबंधक ने 65 सीएससी लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं। इन पर फार्मर रजिस्ट्री, फसल बीमा, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्रों के आवेदनों के साथ सरकारी सेवाओं के ऑनलाइन आवेदन भरने में अनियमितताएं पाई गई थीं,वही केंद्रो पर रेट लिस्ट आदि की भी अनदेखी रही। जनपद मे कुल 1400 सीएससी चलाने का लाइसेंस जारी किया गया है। ये केंद्र शासन के विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े ऑनलाइन आवेदन भरने जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए स्थापित किए गए हैं। हालांकि, जांच के दौरान यह पाया गया कि जिले की 65 सीएससी ने नियमों का पालन नहीं किया। इनमें रेट चार्ट का स्पष्ट न होना, फार्मर रजिस्ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.