नोएडा, जनवरी 29 -- नोएडा। यातायात पुलिस ने गुरुवार को नियमों का उल्लंघन करने पर 6,327 वाहनों के ई-चालान किए। इसके अलावा 17 वाहनों को जब्त किया। हेलमेट न लगाने पर 2,436, नो-पार्किंग के कारण 392, विपरीत दिशा में गाड़ी चलाने के कारण 156, काली फिल्म लगाने पर पांच, तेज गति में वाहन दौड़ाने के कारण 303 और नशे में गाड़ी चलाने पर 31 चालान किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...