आगरा, नवम्बर 6 -- यातायात माह के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा जागरुकता कार्यक्रम किए जा रहे है। इसके बावजूद भी लोग नियमों के पालन को गंभीर दिखाई नहीं दे रहे हैं। गुरुवार को यातायात पुलिस ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। वहीं यातायात नियमों के उल्लंघन पर 179 वाहनों के चालान काटे हैं। दो वाहन सीज किए हैं। सीओ यातायात अमित कुमार के नेतृत्व में यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने शहर के एक निजी विद्यालय में पहुंचकर विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। कहा कि आज के समय में यातायात के नियमों की जागरूकता के लिए बहुत साधन है इसके बावजूद भी वाहन चालक वाहन चलाते समय नियमों की अनदेखी करते हैं। जिससे सड़क हादसे के बढ़ते है। उन्होंने कहा कि भले ही छोटे विद्यार्थी वाहन न चलाते हो, लेकिन उन्हें यातायात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.