नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। डॉ. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को कहा कि अनुशासनहीनता के मामले में छात्रा पर नियमानुसार ही कार्रवआई की गई है। हाल ही में विश्वविद्यालय ईमेल सिस्टम के जरिए गणतंत्र दिवस पर दिए गए भाषण पर असहमति जताने को लेकर छात्रा पर कार्रवाई की गई थी। विश्वविद्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि विश्वविद्यालय के संज्ञान में आए अनुशासनहीनता के मामले में छात्रा पर जो कार्रवाई की गई है वह विश्वविद्यालय के नियमों के अनुरूप है। छात्रा को अपना पक्ष रखने के लिए हर संभव मंच और समय उपलब्ध कराया गया। प्रोक्टोरियल बोर्ड ने भी छात्रा को दो बार सुनने का प्रयास किया। छात्रा द्वारा कुलपति को भेजे आवेदन का संज्ञान लेते हुए कुलपति के दिशा-निर्देशन में तीन अप्रैल 2025 को प्राक्टोरियल बोर्ड न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.