श्रावस्ती, फरवरी 4 -- लक्ष्मनपुर, संवाददाता।कोतवाली भिनगा क्षेत्र के भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग पर यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बुधवार को इस मार्ग पर ई रिक्शा के पीछे लटक कर फर्राटा भरते युवक देखे गए, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। यह नजारा कोई एक दिन का नहीं, बल्कि लगभग रोज़ाना देखने को मिल रहा है। भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग पर ओवरलोड ई-रिक्शा और अन्य वाहन बिना किसी डर के तेज रफ्तार से दौड़ते रहते हैं। इसी मार्ग पर बंठिहवा पुलिस चौकी और कोतवाली भिनगा स्थित है, इसके बावजूद यातायात नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार ऐसे वाहन संतुलन खो देते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और पैदल चलने वालों के लिए यह सड़क खतरे का सबब बन चुकी है। लोगों ने मांग की ह...