बलरामपुर, दिसम्बर 13 -- नियमों की जटिलता धान खरीद में बाधा बनी हुई है। खरीद शुरु हुए लगभग डेढ़ माह का समय बीत रहा है, अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 24 प्रतिशत खरीदारी की गई है। जिले के तीन क्रय केन्द्र ऐसे हैं जहां पर अभी तक बोहनी नहीं हो सकी है। विभाग की मानें तो पर्याप्त मात्रा में बोरे व अन्य सामग्री उपलब्ध केन्द्र पर उपलब्ध है। अब तक जिले के मात्र 4476 किसानों ने ही क्रय केन्द्रों पर अपना धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। कृषि विभाग के मुताबिक जिले में किसानों की संख्या तीन लाख से अधिक है। अंश निर्धारण भूमि सत्यापन के बाद केन्द्रों पर धान बेचने के लिए महीनों बाद भी किसानों का नम्बर नहीं आता है। इन सभी झंझटों के चलते किसान अपनी उपज को बिचौलियों को हाथ औने-पौने दामों पर बेच रहे हैं। जिले में धान खरीद के लिए खाद्य विभाग के 12, पीसीएफ के 14, य...