कौशाम्बी, जनवरी 10 -- सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को प्रशासन ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर टीएसआई मो. अली एवं एसआई अब्दुल अली ने संयुक्त टीम के साथ सैनी चौराहा, पइंसा सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे कुल 64 वाहनों का चालान किया गया। अभियान के दौरान चालकों को बिना हेलमेट बाइक न चलाने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरलोडिंग न करने, बिना वैध कागजात के न चलने आदि की नसीहत दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...