गोपालगंज, जनवरी 10 -- गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि सड़क सुरक्षा माह के तीसरे दिन परिवहन विभाग के अधिकारियों ने शहर के बंजारी मोड़ व बलथरी चेकपोस्ट एनएच 27 पर वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान एनएच 27 से होकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाली एससी व अन्य यात्री बसों व बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले चालकों से जुर्माना वसूला। जिला परिवहन पदाधिकारी चन्द्रशेखरम ने बताया कि अभियान के दौरान बंजारी मोड़ के समीप एनएच से गुजरने वाले लंबी दूरी की सभी वाहनों के परमिट, फिटनेश, इंश्योरेंस, प्रदूषण सहित अन्य कागजात की जांच की गई। जिसमें नियमों की अनदेखी करने वाले 15 बसों से जुर्माना के तौर पर 32 हजार 500 रुपए वसूले गए। वहीं बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले 242 चालकों से 7.24 लाख रुपए की जुर्माना वसूली की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.