भभुआ, जनवरी 8 -- सड़क सुरक्षा माह के दौरान चैनपुर-भभुआ पथ में चलाया जांच अभियान परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से वसूल किए 45 हजार रुपए जुर्माना (पेज तीन) चैनपुर, एक संवाददाता। सड़क सुरक्षा माह के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने गुरुवार को चैनपुर-भभुआ मार्ग में वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान विभाग के अधिकारी ने 40 वाहनों का चालान काटकर उनसे करीब 45000 रुपए जुर्माना के रूप में वसूल किया। टीम के सदस्य वाहनों के फिटनेस, प्रदूषण, चालकों के हेलमेट, लाइसेंस, सीट बेल्ट सहित अन्य दस्तावेज की जांच की जा रही थी। इस दौरान चालकों को यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए कहा गया। डीटीयू ऑफिस से सौरभ कुमार ने बताया कि 40 वाहनों का चालान काट राशि वसूली गई है। वाहन जांच अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन चालकों को यातायात नियमों...