सिमडेगा, जनवरी 4 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के तहत डीटीओ संजय बखला के नेतृत्व में चौक-चौराहों और प्रमुख मार्गों पर रविवार को सघन वाहन जांच सह जागरूकता अभियान चलाया गया। मौके पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित पम्पलेट का वितरण किया गया। अभियान के क्रम में पाकरटांड बाजार में जागरूकता रथ के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। रथ के जरिए आमजन को हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवर स्पीडिंग से बचाव और सुरक्षित ड्राइविंग से जुड़ी अहम जानकारियां दी गईं। वहीं सामटोली स्थित पेट्रोल पंप में भी जागरुकता अभियान चलाया गया। मौके पर डीटीओ संजय बखला ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण नियमों की अनदेखी है। हेलमेट और सीट बेल्ट पहनना कोई मजबूरी नहीं, आपके और आप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.