सीतामढ़ी, दिसम्बर 15 -- सीतामढ़ी। ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार के नेतृत्व में शहर के किरण चौक पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे दर्जनों बाइक व ई-रिक्शा को जब्त कर यातायात थाना लाया गया। यातायात थाना में लाकर सभी वाहनों के कागजातों की गहन जांच की गई, वहीं नियमों का पालन न करने वाले चालकों पर नियमानुसार जुर्माना काटा गया।अचानक हुई इस कार्रवाई से बाइक चालकों और ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने वयातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहन के सभी कागजात पूरे रखें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...