मुजफ्फर नगर, जनवरी 27 -- प्रदूषण को लेकर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मंगलवार को भी बड़ी कार्रवाई की है। निरीक्षण करने पहुंची टीम ने एक पेपर मिल सहित अवैध रूप से चल रही लैड इंगट बनाने की फैक्ट्री को सील किया है। पेपर मिल में आनलाइन सतत निगरानी प्रणाली सिस्टम नहीं लगा मिला था। वहीं, वायु प्रदूषण की रोकथाम के पर्याप्त संसाधन नहीं मिले थे, जिस कारण सीलिंग की कार्रवाई हुई। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिले की पेपर मिलों, लोहा उद्योग, मेडल आदि इकाइयों में आनलाइन सतत निगरानी प्रणाली की व्यवस्था करने के आदेश देते हुए 31 दिसंबर की डेडलाइन जारी की थी। इसके बाद भी नियमों की अनदेखी हो रही है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी गीतेश चंद्रा के नेतृत्व में जेई राजा गुप्ता ने टीम के साथ जानसठ रोड स्थित शक्ति क्राफ्ट एवं टिश्यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.