सहारनपुर, नवम्बर 30 -- जिले में चल रहे यातायात माह का रविवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करें, जरा सी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। इसके साथ ही कार्यक्रम में स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृति प्रस्तुति देकर सबका मनमोह लिया। जनमंच में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरायुक्त शिपू गिरी, एसपी देहात सागर जैन, संभागीय परिवहन अधिकारी शंकर शामिल हुए। उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि यातायात नियमों को पालन करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन करने पर सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। नियमों का पालन करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अभिभावक 18 वर्ष से कम आयु के अपने बच्चों को वाहन न चलाने दें। इसके साथ ही उनको भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। क्योंकि,...