कन्नौज, जनवरी 15 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान की ग्रामीण इलाकों में खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए गांव-गांव कचरा पात्र बनाए गए हैं। लेकिन इन कचरा पात्रों की नियमित साफ-सफाई न होने के कारण गंदगी से बज बजा रहे हैं। कचरा पात्र के आसपास भी गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत में साफ सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर कचरा पात्र बनाए गए हैं। जीटी रोड स्थित ग्राम पंचायत मझपुरवा अंतर्गत मुरादगंज, ग्राम ऊंचा आदि स्थानों पर बनवाये गए कचरा पात्रों में सूखे व गीले कूड़ा एकत्र करने के लिए व्यवस्था की गई है। लेकिन उनकी नियमित सफाई न होने के कारण कचरा पात्र बज बजाने लगे हैं। कचरा पात्र ओवर लोड होने के कारण आसपास ग्रामीण गंदगी के ...