अररिया, फरवरी 12 -- अररिया, वरीय संवाददाता नियमित वेतनमान लागू करने की मांग करते हुए उच्च माध्यमिक विद्यालय में अनुकंपा के आधार पर विद्यालय लिपिक पद पर कार्यरत शिक्षा विभाग के कर्मियों ने गुरूवार को शहर में प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर शहर का भ्रमण किया। इन प्रदर्शकारी लिपिकों ने विद्यालय लिपिक के नियत वेतन को बदलकर राज्य सरकार के अन्य लिपिकों की भांति नियमित वेतनमान लागू कर नियमित कर्मियों का लाभ देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में चंदन कुमार भारती, तारिक आलम, हर्ष कुमार झा, प्रभात रंजन, कृष्ण् कुमार, जय कुमार, प्रिंस कुमार, जसवंत कुमार, विकास कुमार, शामा सिमी, प्रीति कुमारी, सोनम कुमारी, कुमारी विजेता, शाहजादी बेगम, नूतन कुमारी, निशा कुमारी, नीतू सिंह, निक्की कुमारी आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...