सुल्तानपुर, जनवरी 4 -- हलियापुर। हलियापुर बाजार में हाल्ट होने वाली अमेठी डिपो की बस सेवा को नियमित किए जाने की लोगों ने मांग की है। स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए हलियापुर से लखनऊ से अमेठी से हलियापुर आती है। जिसका हाल्ट हलियापुर है। जिससे स्थानीय बड़ी संख्या में यात्रियों को सुविधा होती है। जो कि दो से तीन दिन ही चलाई जा रही है। जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है। जिसे लेकर समाजसेवी राम प्रभात सिंह, उमाकांत मिश्र, जगजीत सिंह, ओमप्रकाश सिंह, उमाकांत सिंह, राधेश्याम सिंह आदि ने नियमित चलाऐ जाने की मांग मुख्यमंत्री से की है। ताकि स्थानीय लोगों को सुविधा प्रदान हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...