लोहरदगा, जनवरी 4 -- लोहरदगा, संवाददाता।सेवा भारती, लोहरदगा के द्वारा चुन्नीलाल हाई स्कूल के प्रांगण में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डा कुमुद अग्रवाल, सचिव संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से की। इसमें निशुल्क स्वास्थ्य शिविर पर 35 लोग अपने स्वास्थ्य संबंधित जांच कराकर लाभान्वित हुए। हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, हार्ट बीट, आक्सीजन लेवल आदि की निशुल्क जांच की गयी। साथ ही अन्य सभी प्रकार की स्वास्थ जांच पैथोलाजी के माध्यम से आधे ख़र्च में ही करायी जाती है। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा कि अपने स्वास्थ के प्रति लापरवाही नहीं बरतें। नियमित रूप से अपने स्वास्थ की जांच कराते रहें। कोई भी दवा डाक्टर के सलाह से ही लें। डा कुमुद अग्रवाल ने कहा कि इस ...