आगरा, दिसम्बर 5 -- युवाओं ने शिविर में स्वैच्छिक रक्तदान किया। कहा कि एकत्रित रक्त जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी सिद्ध होगा और आपात परिस्थितियों में समय पर उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। श्री बालाजी चैरिटेबल ब्लड सेंटर के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि नियमित रक्तदान न केवल समाज के लिए उपयोगी है, बल्कि दाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। नेतृत्व डायरेक्टर अमित गोयल ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...