देवघर, दिसम्बर 17 -- देवघर,प्रतिनिधि। करौं प्रखंड के पाथरोल स्थित कोलहोर मोड़ के पास बुधवार को पतंजलि द्वारा योग शिक्षक मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में सात दिवसीय नि:शुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। इस दौरान भारत स्वाभिमान पतंजलि योगपीठ के प्रांतीय सदस्य सह जिला प्रभारी अनुज कुमार त्यागी, प्रखंड प्रभारी विष्णु साह, करौं प्रखंड के उपप्रमुख राजेश कुमार द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया। मौके पर योगगुरु शंभू कुमार बरनवाल ने काफी संख्या में उपस्थित महिला-पुरुष एवं युवाओं को योगासन कराया। इस दौरान सबों को ताड़ासन, हलासन, वृक्षासन, कपालभाति,अनुलोम-विलोम, प्राणायाम के साथ हाथ पैर गर्दन का सुक्ष्म व्ययाम कराते हुए गंभीर बीमारियों से निजात पाने के लिए उपाय बताया गया। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.