विकासनगर, अगस्त 21 -- विकासनगर के इंडियन पब्लिक स्कूल बाबूगढ़ में विशेष मेडिटेशन क्लास का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महर्षि वैदिक यूनिवर्सिटी, डेनमार्क से आईं मैडम परले एवं डोनीमिक ने बच्चों को मेडिटेशन का महत्व समझाया। साथ ही उन्हें नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन आनंद सिंह ने किया। इस दौरान बच्चों ने मेडिटेशन से मिलने वाले अनुभव और लाभ साझा किए। साथ ही यह भी बताया कि इससे उनकी पढ़ाई और एकाग्रता में सुधार हुआ है। कार्यक्रम के दौरान परले मैडम और डोनीमिक ने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। समझाया कि नियमित ध्यान से मन शांत रहता है तथा शरीर भी स्वस्थ रहता है। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वोहरा सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...