शामली, जनवरी 8 -- शहर के बीएसएम स्कूल में ध्यान (मेडिटेशन) विषय पर एक विशेष एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों व शिक्षकों में मानसिक शांति, एकाग्रता तथा सकारात्मक सोच का विकास करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एक्सीलेंस बोर्ड, एकेडमिक प्रोजेक्ट, महर्षि वैदिक विश्वविद्यालय नीदरलैंड्स के को-ऑर्डिनेटर वैद्यनाथन विवेक ह्यूमन रहे। इस अवसर पर पीएस मलिक, डॉ. राजेंद्र गोयल, फ्लोरेंस एडीजी, रवि शंकर एवं रोहित भट्ट ने छात्र-छात्राओ को जागरूक किया। मुख्य अतिथि वैद्यनाथन विवेक ने मेडिटेशन के वैज्ञानिक लाभों और दैनिक जीवन में इसके सकारात्मक प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित ध्यान से एकाग्रता बढ़ती है, तनाव कम होता है और स्वास्थ्य में सुधार आता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और...