समस्तीपुर, दिसम्बर 13 -- बिथान। बिहार राज्य किसान सभा बिथान अंचल किसान काउंसिल की बैठक राम सिंहासन राय की अध्यक्षता में हुई। पर्यवेक्षण जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह ने रासायनिक खाद की व्यापक कालाबाजारी पर घोर चिंता जतायी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के आश्वासन के बावजूद पंचायत स्तर पर धान क्रय केंद्र खोलने में प्रशासन नाकाम हो रही है। जिला किसान काउंसिल द्वारा घोषित जिलाधिकारी के समक्ष 15 व16 दिसम्बर को दो दिवसीय आक्रोशपूर्ण धरना की सफलता के लिये अधिक से अधिक किसानों की उपस्थिति के लिए विस्तृत योजना बनाई गई। सांगठनिक मजबूती के लिए सदस्यता वर्ष 2025-26 में 40 हजार किसानों को संगठित करते हुए दिसंबर माह में पंचायत सम्मेलन एवं 15 जनवरी तक अंचल सम्मेलन सम्पन्न कर आगामी 7-8 फरवरी को किसान ...