भागलपुर, सितम्बर 15 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। रेलवे की तरफ से कई स्पेशल ट्रेन देने के बावजूद भी नियमित ट्रेनों में अभी भी प्रतीक्षा सूची लंबी दिख रही है। दरअसल, दिल्ली के लिए शुरू की जा रही स्पेशल ट्रेनों से राहत देने का प्रयास किया गया है। हालांकि अब सीटें फुल हैं। नियमित ट्रेनों में सीट भरी होने के कारण यात्रियों को दिक्कत हो रही है। घर लौटने के लिए लोग विक्रमशिला और गरीबरथ एक्सप्रेस में सीट देखते हैं। लेकिन पहले से इन दोनों ट्रेनों में कोई जगह नहीं है और रिग्रेट की स्थिति दिख रही है। यहां तक की हमसफर और ब्रह्मपुत्र मेल में भी सीट नहीं है। नियमित ट्रेनों में सीट फुल रहने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...