पलामू, फरवरी 15 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में जिले के मेडिकल ऑफिसर का नियमित टीकाकरण से संबंधित दूसरे बैच का प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हो रहा है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र शहर के बैरिया स्थित होटल ब्लू बर्ड्स में आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में टीकाकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जायेगी। सिविल सर्जन कार्यालय पलामू के पत्र के अनुसार सूची में अंकित 33 चिकित्सकों को उनके पदस्थापित स्थानों से प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए ससमय सेवा से विरमित करने का अनुरोध किया गया है। सभी सूचीबद्ध डॉक्टरों को अनिवार्य रूप से भाग लेने को निर्देशित किया गया है। प्रशिक्षण सत्र में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में एसएमओ डब्लूएचओ डॉ मृत्युजंय सिंह और एमआरएमसीएच प्रोफेसर डॉ निखिल निशांत उपस्थित रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.