गया, नवम्बर 28 -- शहर के जयप्रकाश नारायण अस्पताल सभागार में शुक्रवार को नियमित टीकाकरण में मीडिया की भूमिका विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संबोधित करते हुये सिविल सर्जन डॉ. राजाराम प्रसाद ने कहा कि नियमित टीकाकरण बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। मीडिया इस संदेश को समाज के हर कोने तक पहुंचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कोई भी कार्य मीडिया के सहयोग के बिना पूर्ण नहीं हो सकता है। यही एक माध्यम है जिससे कि लोगों तक पहुंचा जा सकता है। इस कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, जिला सूचना अधिकारी, स्थानीय पत्रकार व डिजिटल मीडिया से जुड़े लोगों ने भाग लिया। कुछ इलाकों में टीकाकरण का प्रतिशत थोड़ा कम डीपीएम स्वास्थ्य निलेश कुमार ने बताया कि कुछ इलाके में टीकाकरण का प्रतिशत थोड़ा...