पूर्णिया, दिसम्बर 6 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता।बीते बुधवार को नियमित टीकाकरण के बाद अगले दिन गुरुवार को दो माह के नवजात की मौत ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। एक ओर परिजन इसे टीकाकरण की वजह से मौत का आरोप लगा रहे हैं दूसरी ओर स्वास्थ्यकर्मी इसे सिरे से खारिज कर मौत का कोई अन्य कारण बता रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के नाथपुर पंचायत के बरुणेश्वर नवटोलिया निवासी पप्पू मंडल की पत्नी खुशबू देवी बीते 3 दिसंबर को अपनी दो माह की नवजात बच्ची पूजा कुमारी की नियमित टीकाकरण के लिए बरुणेश्वर टीकाकरण केंद्र पर लाई थी। जहां टीकाकरण के बाद बच्ची को घर ले जाया गया। लेकिन 4 दिसंबर गुरुवार की रात बच्ची की मृत्यु हो गई। बच्ची के मौत के बाद परिजन टीकाकरण को ही मौत का कारण बताने लगे हैं। मृतक बच्ची की मां खुशबू देवी ने बताई कि सूई लेने के बाद कु...