मुजफ्फरपुर, मार्च 3 -- गोरौल, हिसं। लोदीपुर उत्क्रमित मिडिल स्कूल में फरवरी में सबसे अधिक कक्षा करनेवाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। वर्ग शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बीते माह में 20 दिनों तक वर्ग का संचालन हुआ, जिसमें छात्र निखिल कुमार, स्नेहा कुमारी, निशा कुमारी, सत्यम, आदित्य, अन्नू कुमारी, विद्या भारती व सूर्यमुखी कुमारी नियमित रूप से स्कूल आई। इस दौरान बच्चों को कॉपी और पेंसिल दिया गया। एचएम विनोद कुमार ने बताया कि प्रतिदिन विद्यालय आनेवाले बच्चों को महीने के अंत में पुरस्कृत करने से इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस मौके पर रसोइया महादेव राय, चंदेश्वर राय आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.