हल्द्वानी, दिसम्बर 18 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत 2014-2015 बैच के गेस्ट फैकल्टी प्राध्यापकों ने अपनी सेवाओं के नियमितीकरण के लिए कट-ऑफ तिथि को 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ाने की मांग की है। प्राध्यापकों ने वर्चुअल बैठक कर सरकार से संशोधित नियमितीकरण नीति में राहत प्रदान करने की अपील की है। प्राध्यापकों ने कहा कि साल 2015 में उच्च शिक्षा निदेशालय हल्द्वानी के तहत देशभर से 20 से अधिक विषयों में नेट, यूसेट और पीएचडी धारक 487 योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार एवं योग्यता के आधार पर संविदा पर नियुक्त किया गया। ये प्राध्यापक बीते 10 साल से अधिक समय से राजकीय डिग्री कॉलेजों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हाल ही में जारी संशोधित नियमितीकरण नियमावली 2025 में निर्धारित कट-ऑफ तिथि के कारण वे पात्रता से बाहर हो जाने के कगार...