सुल्तानपुर, फरवरी 22 -- गोसाईगंज,संवाददाता। बगियागांव-बरौंसा मार्ग पर गोपालपुर चौराहे के पास रविवार को ई रिक्शा वाहन पलट गया। हादसे में दो सगे भाई घायल हो गए। डायल 112 से दोनों को सीएचसी ले जाया गया। गंभीर हालत में एक को मेडिकल कालेज सुलतानपुर रेफर किया गया है। जयसिंहपुर के करसा निवासी बहोरे ई रिक्शा चालक है। रविवार को वह अपने दोनों बेटों गोरे (10), प्रीतम (7) को ई रिक्शा पर बैठाकर बरौंसा से जयसिंहपुर की तरफ जा रहा था। दोपहर डेढ़ बजे बजे गोपालपुर चौराहे के पास ई रिक्शा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दोनों बच्चे वाहन के नीचे दबने से घायल हो गए। बाजार के लोगों ने दौड़कर उन्हें बाहर निकाला। डायल 112 से उन्हें सीएचसी जयसिंहपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गोरे को मेडिकल कालेज सुलतानपुर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.